व्हाट्सएप अब उन यूजर्स को स्थायी रूप से बैन कर रहा है जो दुर्भावनापूर्ण, आपत्तिनजक या संदिग्ध नामों वाले व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा हैं।
भोपाल/ व्हाट्सएप एक बहुत ही तेजी से लोगों के बीच प्रचलित होने वाला ऐप है। उसकी सुविधाओं के कारण लोगों में वो काफी तेजी से फैला है। लेकिन, अब व्हाट्सएप अपने कुछ यूजर्स के खिलाफ सख्त होने लगा है, जो किसी भी तरह इस सोशल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप ने अब उन यूजर्स को स्थायी रूप से प्रतिबंधित करना शुरु कर दिया है, जो दुर्भावनापूर्ण, आपत्तिनजक या संदिग्ध नामों वाले व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा हैं। अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों से खबर आ रही है कि व्हाट्सएप द्वारा ऐसे यूजर्स को हमेशा के लिए बैन किया जा रहा है, जिनकी गतिविधि से व्हाट्सएप के जरिये अशांति बढ़े।
इनपर गिरी गाज
देश में ऐसे कई यूजर्स को व्हाट्सएप ने बैन कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं। एक एजेंसी द्वारा कराई गई जांच में प्रदेश के करीब 6-7 यूजर्स को व्हाट्सएप द्वारा बैन कर दिया गया है। Reddit यूजर Mowe11 के अनुसार, 'मुझे व्हाट्सएप से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरी यूनिवर्सिटी के व्हाट्सएप ग्रुप का नाम एक आपत्तिजनक शब्द से बदल दिया था। अब पूरे ग्रुप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जब उन्होंने व्हाट्सएप सपोर्ट से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्हें ऑटोमैटिक रिएक्शन मिली कि, उन्होंने व्हाट्सएप के उपयोग की शर्तों का उल्लंघन किया है। एक अन्य यूजर etrec89 को स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया, क्योंकि ग्रुप में किसी ने दुर्भावनापूर्ण नाम का उपयोग करते हुए ग्रुप का नाम बदल दिया। हालांकि, ये नाम परिवर्तन 1 मिनट से अधिक नहीं रहा, लेकिन तब तक पूरे व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
ऐसा करना पड़ेगा भारी
व्हाट्सएप द्वार अपने नियमों पर सख्ती करने का कारण मेसेंजर को दुरुप्योग और आपत्तिजनक मेसेजेस, फोटोज और वीडियोज से बचाना है। देखा गया है कि, किसी भी इलाके में हालात आसामान्य होते हैं, तो लोग सबसे ज्यादा आपत्तिजनक फोटोज या वीडियोज का आदान प्रदान व्हाट्सएप के जरिये ही करते हैं। इसके अलावा कई बार लोगों में भ्रांति फैलाने वाले फेक मेसेजेस भी इसपर काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं, जो लोगों में गलत संदेश देते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
व्हाट्स एप की ओर से सभी यूजर्स को ये निर्देश भी जारी किये गए हैं कि, उन संदेशों, जैसे-टेक्स्ट मेसेज, फोटोज, वीडियोज का आदान प्रदान तब तक ना करें जब तक उनकी पुष्टी ना हो। इसके अलावा, ऐसे संदेश भी लोगों में फैलाने से बचें, जिससे किसी भी अन्य को भावनात्मक ठैस पहुंचे। अगर कोई व्यक्ति किसी ऐसे संदेश का आदान प्रदान करता है, तो उसे व्हाट्सएप द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और जो व्हाट्सएप ग्रुप किसी ऐसे व्यक्ति का समर्थन करता है, जो गलत मैसेज भेजता है, तो उस ग्रुप को भी बैन कर दिया जाएगा।