भोपाल

Holi- पत्नी ने लगाया गुलाल, सीएम मोहन यादव ने कर्मचारियों-अधिकारियों को बांटी गुझिया

Holika Dahan-

2 min read
Mar 03, 2026
Wife smears gulal on CM Mohan Yadav at Holika Dahan

Holi- देशभर में होली का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। हालांकि धुलेंडी पर चंद्रग्रहण का साया साफ नजर आ रहा है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने होली खेलने के लिए 4 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले सोमवार रात को विधि विधान से होलिका दहन किया गया। मुख्यमंत्री निवास में भी होली जलाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका की विधि-विधान से सपत्नीक पूजा-अर्चना कर होलिका का दहन किया। होलिका में गौ-काष्ठ का उपयोग किया गया। पूजा के बाद धर्मपत्नी सीमा यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुलाल लगाया। सीएम ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को गुझिया बांटी।

सीएम हाउस में होलिका दहन के मौके पर सीएम मोहन यादव के परिजन, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक अशोक कड़ेल भी उपस्थित थे। सीएम ने सपत्नीक होलिका की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ-काष्ठ की होलिका का दहन किया।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

होली दहन के अवसर पर धर्मपत्नी सीमा यादव ने सीएम मोहन यादव को गुलाल लगाया। उन्होंने सीएम के माथे पर तिलक किया। होलिका दहन के बाद सीएम मोहन यादव ने सीएम हाउस कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को होली की बधाई देकर प्रसादी के रूप में गुझिया वितरित की।

प्रदेशवासियों को रंग पर्व की बधाई और मंगलकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलिका दहन कर प्रदेशवासियों को रंग पर्व की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों से सराबोर कर देने वाला त्यौहार है। होली हमें एकजुट रहने की सीख देती है। हम सभी को अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर होली से रंगपंचमी तक प्रेमपूर्वक यह त्यौहार मनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

Published on:
03 Mar 2026 04:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर