
Double Murder Case (हत्यारा कचरे में फेंक गया था हेमंत का मोबाइल Photo Source- Patrika)
Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके के सुदामा नगर में पिछले दिनों हुए बुजुर्ग दंपती के डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है, पुलिस को मृतक हेमंत बारीक का मोबाइल मिल गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद घर से बाहर आए हत्यारे ने फोन को गली के किनारे पर लगे कचरे के ढेर में फेंक दिया था। ये मोबाइल अगली सुबह आए सफाई कर्मचारियों को गली की झाड़ू करते समय मिल गया था
बताया जा रहा है कि, संबंधित मोबाइल को सफाईकर्मी ने झाड़ू लगाते वक्त उठा लिया था। बाद में आसपास आकर उसने फोन के संबंध में लोगों से पता भी किया। उसे लगा किसी का फोन मौके पर गिरा है। उसने मोबाइल आसपास के लोगों को दे दिया, जहां से ये पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस की जांच टीम सीसीटीवी और सुदामा नगर में घटना वाले दिन एक्टिव मोबाइल का नेटवर्क ट्रेस करते हुए सलकनपुर तक भी पहुंच गई। शहर से बाहर निकलने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर सुदामा कॉलोनी में घटना वाले दिन एक्टिव मोबाइल नंबर की लिस्ट तैयार कर इन्हें ट्रेस करवाया जा रहा है।
पुलिस को मृतक के घर में किसी बाहरी व्यक्ति को कोई फिंगरप्रिंट तक नहीं मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, वारदात को अंजाम देने आया हमलावर पूरी तरह तैयारी करके आया था और घर में आते वक्त हाथों में ग्लव्स पहने हुआ था। इस मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने मृतक के चारों भाई और उनके सभी रिश्तेदारों से गहन पूछताछ की है, लेकिन अबतक पुलिस को कोई ठोस परिणाम नहीं मिल सका है।
एसआईटी हेमंत बारिक उर्फ हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला बारिक के सभी रिश्तेदारों की नई सूची भी तैयार कर ली गई है। इसमें वे सभी रिश्तेदार शामिल किए जा रहे हैं, जिनका दंपती से लंबे समय से संपर्क नहीं था। सभी से अलग - अलग और आमने - सामने पूछताछ की जाएगी। जांच अधिकारी ये जानने की कोशिश करेंगे कि, कहीं कोई पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश या ऐसी कोई बात तो नहीं थी, जो अबतक की जांच में ामने न आ सकी हो।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी के अलावा अलग-अलग थानों से 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से लगाया गया है। टीमें ऐशबाग और आसपास के इलाकों में लगे निजी सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ स्मार्ट सिटी के कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही हैं। पुलिस आरोपियों की गतिविधियों और वारदात के बाद उनके भागने के संभावित रास्तों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Published on:
02 Jul 2026 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
