19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal news: 1 गलती की वजह से पत्नी की मांग से छिन गया सिंदूर, हमेशा के लिए अकेला छोड़ गया सुधांशु

Road accident: नशे में धुत नाबालिग चालक की गलती से एक परिवार पूरी तरह से बिखर गया। सुधांशु की मौके पर मौत हो गई। उनके बेटे माधव की हालत गंभीर है।
3 min read
Google source verification
Road accident: रोड एक्सीडेंट में सुधांशू की मौत (Photo Source - Patrika)

Road accident: रोड एक्सीडेंट में सुधांशू की मौत (Photo Source - Patrika)

Bhopal news: एमपी के भोपाल शहर में मंगलवार की रात सुधांशु के परिवार के लिए मनहूस साबित हो गई। नाबालिग चालक की गलती के चलते पत्नी की मांग से सिंदूर छिन गया। बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। बुधवार को अंतिम संस्कार की प्रकिया की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि कोलार थाना क्षेत्र के अंकित परिसर में मंगलवार की रात नशे में धुत इनोवा कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक सुधांशु की मौके पर ही मौत हो गई है वही उनके बेटे माधव की हालत गंभीर बनाई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि कार चालक नाबालिग है। उसे हिरासत में लिया है। मामला रात साढ़े 10 बजे का है।

Road accident

घटना के बाद खड़ी स्कूटी


तेज रफ्तार में थी इनोवा

प्रत्यक्षदर्शियों का ने आरोप लगाया है कि कार की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और रास्ते में कई लोगों को चपेट में लेने के बाद स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक चालक नाबालिग है। पुलिस ने गाड़ी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अब हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Road accident

सुधांशु फाइल फोटो


खो दिया था नियंत्रण

पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में चालाक के नशे में होने की जानकारी मिली है लेकिन इस बात की पुष्टि मेडिकल परीक्षण के बाद हो पाएगी। आस-पास के लोगों की जानकारी के मुताबिक इनोवा की स्पीड बहुत तेज थी। जिसके चलते चालक ने पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया था। पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त इनोवा के स्पीडोमीटर का कांटा 90 किलोमीटर प्रति घंटे पर अटका मिला है। इससे माना जा रहा है कि टक्कर के समय वाहन की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि चालक एक पार्टी में जाने के लिए कार को किसी से मांग कर लाया था। घटना के समय नशे में धुत्त था। ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में लिया।

बेटा अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में सुधांशु को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं बेटे माधव का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की है। कार के अंदर खाली और एक भरी हुई शराब की बोतल सहित डिस्पोजल मिला है। टक्कर के बाद कार के एयर बैग खुल गए थे जिससे चालक की जान बची।