19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert MP : एमपी के 3 जिलों में मुसलाधार बारिश, 12 जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन सावधान

Heavy Rain Alert MP : मौसम विभाग ने टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 4 से 8 इंच बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश क 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
2 min read
Google source verification
Heavy Rain Alert MP

Heavy Rain Alert MP (एमपी में अगले 4 दिन बारिश से सावधान Photo Source- Patrika)

MP Weather :मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश की झड़ी लगी हुई है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय मौसमी प्रणाली के प्रभाव से राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से बुधवार को सूबे के टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। संभावना है कि, संबंधित जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान 4 से 8 इंच तक वर्षा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश क 12 जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अवुसार, 18 अगस्त को झारखंड के ऊपर बने अवदाब से अब पूर्वी एमपी में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। 19 अगस्त को सूबे के अंतर्गत स्थित विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई देने की संभावना है। हालांकि, 20 अगस्त से इसका प्रभाव मध्य और पश्चिमी राज्य पर दिखाई दे सकता है, जो 24 अगस्त तक दिखने की संभावना है।

इन 3 जिलों में अति भारी और 12 में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने विशेष रूप से सूबे के टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना और छतरपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में भी बारिश के आसार

यही नहीं, प्रदेश के भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी जिले में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले चार दिन में औसत बारिश का कोटा फुल होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, जुलाई में बारिश ने रफ्तार पकड़ी और महीने का कोटा पूरा हो गया, लेकिन जून की कमी पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक आया। अब अगस्त के दूसरे पखवाड़े में सक्रिय हुए सिस्टम के चलते एक बार फिर मानसूनी बारिश की गतिविधि तेज होने के आसार हैं।