19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal news: 4 हजार टैक्सियां बंद ! आज भी जारी रहेगी ओला, उबर, रैपीडो की हड़ताल, किराया बढ़ा

Taxi strike: टैक्सी चालक संघ के 4 हजार ऑनर्स ने ओला-उबर-रैपीडो के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी, जिससे ऐप बुकिंग पूरी तरह ठप हो गई।
2 min read
Google source verification
Taxi strike: ओला-उबर-रैपीडो के खिलाफ हड़ताल (Photo Source - Patrika)

Taxi strike: ओला-उबर-रैपीडो के खिलाफ हड़ताल (Photo Source - Patrika)

Bhopal news: एमपी के भोपाल शहर में ओला, उबर, रैपीडो जैसी एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ भोपाल टैक्सी चालक संघ से जुड़े 4 हजार टैक्सी ऑनर्स ने हड़ताल शुरू कर दी। सुबह से शहर के प्रमुख रास्तों पर एंड्रॉयड एप्लिकेशन से होने वाली बुकिंग पूरी तरह से प्रभावित रही। टैक्सी संचालकों ने किसी भी ग्राहक को गाड़ी में नहीं बिठाया। यूनियन में शामिल टैक्सी वाले जहां हड़ताल में शामिल रहे, वहीं अन्य टैक्सी संचालक जिन्होंने ग्राहकों के लिए सेवा संचालित करने का प्रयास किया उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित प्रमुख मार्ग पर रोककर गाड़ी बंद करने की चेतावनी दी गई।

जारी रहेगी हड़ताल

टैक्सी चालक संघ के अध्यक्ष राकेश नागले ने कहा, परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत बेनतीजा खत्म हुई। सरकार जब तक मामले में दखल देकर टैक्सी वालों को उनके अधिकार नहीं देगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को टैक्सी चालक संघ के पदाधिकारी परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप से मिलकर मांग रखेंगे। इस बीच बुधवार को भी शहर में हड़ताल का ऐलान किया गया है। इसका असर यह रहा ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा वालों ने ग्राहकों से दोगुना किराया वसूला। स्टेशन से कटारा हिल्स जाने के जहां 300 लगते थे, वहां 500 और 600 रुपए तक मांगे गए। वहीं नर्मदापुरम रोड से एयरपोर्ट जाने 1500 रुपए तक वसूल किए गए।

ये हैं टैक्सी चालकों की मांगें



-बीते 5 सालों से किराए में संशोधन नहीं हुआ है। 20-30% की मामूली बढ़ोतरी के बजाय संपूर्ण किराया प्रणाली में सुधार किया जाए।
-निजी (प्राइवेट नंबर) कार, बाइक और ई-रिक्शा के व्यावसायिक (कमर्शियल) इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
-एग्रीगेटर कंपनियों की कथित मनमानी और अनुचित कमीशन दरों पर शासन द्वारा नियंत्रण स्थापित किया जाए।



सड़कों पर दौड़ने लगीं 20 ई-बसें, लोगों को राहत

वहीं दूसरी ओर भोपाल शहर में ई-बसों की संख्या अब 20 हो गई है। बीसीएलएल ने शहर के प्राइम रूट पैकेज पर इन बसों का संचालन शुरू कर दिया है। बीसीएलएल का दावा है, चिरायु से सलैया तक बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में ई-बसों को ऐसे 3 रूट पर चलाया जा रहा है, जो शहर के बचे हिस्से को कवर करती हैं। इनमें संतनगर, कोलार रोड, एमपी नगर, न्यू मार्केट, कोलार रोड, बावड़िया कला, सलैया, रोहित नगर, अशोका गार्डन, सुभाषनगर, कोहेफिजा, पीर गेट जैसे बड़े इलाके भी शामिल हैं। इनका न्यूनतम किराया 7. जबकि अधिकतम 40 रुपए है।