भोपाल

World Tourism Day 2024 : आज फ्री में घूमें एमपी के ये पर्यटन स्थल, संग्रहालय और स्मारक

World Tourism Day 2024 : संग्रहालयों और स्मारकों पर पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इसके आदेश जारी किए हैं।

2 min read

World Tourism Day 2024: आज 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ल्ड टूरिस्ट डे के मौके पर मध्य प्रदेश के संग्रहालयों और स्मारकों पर दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। यानी पर्यटक आज फ्री में संग्रहालयों और स्मारकों में घूम सकेंगे। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

भोपाल के अधीन प्रदेश के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में आज के दिन एंट्री पर कोई टिकट या अन्य शुल्क नहीं चुकाना होगा। ये सुविधा सिर्फ देशी पर्यटकों के लिए नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी यथावत रहेगी। यानी किसी भी पर्यटन स्थल पर दाने वाले को कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय ने अधीन संग्रहालयों, स्मारकों पर निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस?

पर्यटकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने की थी। वर्ल्ड टूरिस्ट डे के मौके पर पर्यटन संरक्षण से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

इस साल की थीम 'पर्यटन और शांति'

हर साल विश्व पर्यटन दिवस पर संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन एक नई थीम निर्धारित करती है, जो प्रमुख पर्यटन से संबंधित स्थिरता पर केंद्रित होती है। इस साल का विश्व पर्यटन दिवस 2024 का थीम 'पर्यटन और शांति' है।

Updated on:
27 Sept 2024 10:38 am
Published on:
27 Sept 2024 10:37 am
Also Read
View All

अगली खबर