24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने कैंसिल की भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, जानें शेड्यूल

Indian Railways : भोपाल मंडल से गुजरने वाली भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस दो दिन कैंसिल रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा-धान्क्या-बोबास खंड में स्वाचलित ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य के चलते ये फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Sep 2024, 10:16 AM IST

Indian Railways

Indian Railways :मध्य प्रदेश में ट्रेनों को निरस्त किए जाने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस दो दिन कैंसिल रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा-धान्क्या-बोबास खंड में स्वाचलित ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते NWR ट्रेनें रद्द कर दी है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

-ट्रेन नंबर 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27 सितंबर एवं 29 सितंबर को निरस्त रहेगी।
-ट्रेन नंबर 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 सितंबर एवं 30 सितंबर को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- अभी-अभी : IMD का बड़ा अलर्ट जारी, दो दिन 10 जिलों के लिए भारी, बारिश का खतरनाक सिस्टम एक्टिव

रेलवे की अपील

रेल यात्रियों से अपील है कि सफर के लिए घर से निकले से पहले रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थित की जानकारी पता कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। रेलवे से जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें।