भोपाल

एमपी में युवा कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का आरोप, युवतियों-महिलाओं ने मचाया बवाल

MP Congress- भोपाल यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित खत्री की खिलाफत, युवतियों ने पद और पार्टी से हटाने की मांग की

2 min read
Dec 06, 2025
भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ युवतियों का विरोध प्रदर्शन

MP Congress- मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सड़क पर आ गई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय नेतृत्व ने कड़ा फैसला लेते हुए भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे को हटा दिया। उनपर अपने आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने के आरोप लगे थे जो जांच में सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर अंकित दुबे को पद से हटाकर उनके स्थान पर अमित खत्री को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। अब उनका भी विरोध शुरु हो गया है। नव नियु​क्त जिलाध्यक्ष अंकित दुबे पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए कई युवतियों और महिलाओं ने पार्टी कार्यालय के सामने हंगामा किया। उन्हें पद से हटाने व पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।

यूथ कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद के लिए बाकायदा चुनाव हुए थे। अंकित दुबे भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए लेकिन दूसरे स्थान पर रहे अमित खत्री ने उनपर आपराधिक केस छिपाने की शिकायत की। राष्ट्रीय नेतृत्व ने मामले की जांच कराई और जांच रिपोर्ट में अंकित दुबे द्वारा आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने की पुष्टि होने पर उन्हें हटा दिया।

ये भी पढ़ें

एमपी में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम का बड़ा फैसला, मंत्रियों को किया तलब, मची हलचल

युवतियों व महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया

शनिवार को इस मुद्दे पर फिर बवाल मचा। बड़ी संख्या में युवतियों व महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने अमित खत्री पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवतियों ने FIR की कॉपी भी लहराई। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि दुष्कर्मी अमित खत्री को कार्यकारी जिला अध्यक्ष पद से तुरंत हटाकर पार्टी से निष्कासित किया जाए।

2022 में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक अमित खत्री पर अनेक आपराधिक केस दर्ज हैं। मारपीट, SC-ST एक्ट, धमकी देने जैसे आधा दर्जन केस हैं। यहां तक कि 2022 में दुष्कर्म का केस भी दर्ज हुआ था। गंभीर आपराधिक केस के बावजूद यूथ कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें कार्यकारी जिलाध्यक्ष बना दिया। इसका हम हर स्तर पर विरोध करेंगे।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

Updated on:
06 Dec 2025 06:12 pm
Published on:
06 Dec 2025 05:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर