भोपाल

भोपाल में 35% यंगस्टर्स के फेफड़े कमजोर ! स्मोकिंग ने छीनी ‘सांसों की ताकत’, जानिए क्या कहते है डॉक्टर…

Human lungs: वायु प्रदूषण और धूम्रपान के कारण कई युवाओं के फेफड़ों की क्षमता 50 साल के व्यक्ति जितनी कमजोर हो गई है। अस्पतालों में आने वाले 35% युवाओं में यह समस्या दिख रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 5:42 PM IST
प्रदूषित फेफड़े, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)
प्रदूषित फेफड़े, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Bhopal news: आपकी उम्र 30 साल है, लेकिन आपके फेफड़े 50 साल के व्यक्ति जितनी क्षमता से काम कर रहे हैं। एमपी के भोपाल शहर में लंग्स ट्रांसप्लांट सर्जन और सांस रोग विशेषज्ञों के पास ऐसे मरीज पहुंच रहे है। वायु प्रदूषण और धूम्रपान इसका एक बड़ा कारण है। जहरीली हवा धीरे-धीरे फेफड़ों की कार्यक्षमता घटा रही है। खांसी या सांस फूलने जैसे लक्षण सामने आने से पहले ही फेफड़ों की ताकत कम हो जा रही है। सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव साहु और जीएमसी के सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत श्रीवास्तव के अनुसार, फेफड़ों की सेहत का आकलन से पता चल रहा है कि कुछ लोगों में कम उम्र में ही फेफड़ों की क्षमता काफी कम पाई जा रही है।

अस्पतालों में आने वाले 35 प्रतिशत युवाओं के फेफड़े की क्षमता कमजोर पाई जा रही है। इनमें से नौ प्रतिशत 25 से 30 वर्ष के लोगों के फेफड़ की क्षमता 50 साल के व्यक्ति जितनी पाई जा रही है। ये लोग अधिक प्रदूषित इलाकों में रहने और धूम्रपान करने वाले हैं।

फेफड़ों तक पहुंचते हैं बारीक कण

प्रदूषित हवा के बेहद छोटे कण सांस के साथ फेफड़ों में पहुंचते हैं। ये सांस की नलियों में सूजन और जलन पैदा करते हैं। इससे खांसी, गले में परेशानी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से फेफड़ों की क्षमता घटती है। अस्थमा और सीओपीडी का खतरा भी बढ़ता है। प्रदूषण से होने वाली कुछ परेशानियां हवा साफ होने पर कम हो सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक जहरीली हवा में सांस लेने से फेफड़ों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है।

फेफड़ों की सफाई का कोई जादुई उपाय नहीं

विशेषज्ञों के अनुसार, फेफड़ों में जमा प्रदूषण निकालने के लिए कोई खास डाइट, इनहेल करने का तरीका या कुछ देर ऑक्सीजन लेना कारगर उपाय नहीं है। लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या धूम्रपान की पुरानी आवत होने पर डॉक्टर की सलाह से जांच कराएं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी प्रदूषण से बचने और फेफड़ों की सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

न करें ये 4 गलतियां

  • घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं।
  • घूम्रपान की आदत छोड़ दें।
  • प्रदूषण में जानें से बचे।
  • तेज रासायनिक धुएं या एरोसोल का कम उपयोग करें।
Updated on:
26 Nov 2026, 5:42 PM IST
Published on: