भुवनेश्वर

ओडिशा: 8वीं क्लास की बच्ची से गैंगरेप, पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ा

छात्रा को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जाती है...

less than 1 minute read
ओडिशा: 8वीं क्लास की बच्ची से गैंगरेप, पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ा

(भुवनेश्वर): बालासोर जिले के सोरो में आठवीं क्लास की छात्रा से स्कूल परिसर में गैंगरेप की घटना प्रकाश में आई है। यह घटना एक निजी आवासीय विद्यालय की है। छात्रा को एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

पीड़िता के परिवार वालों ने घटना की रिपोर्ट कर दी है। यह घटना 17 नवंबर की बताई जाती है। बताया जाता है कि स्कूल के छात्र इसमें लिप्त हैं। परिजनों का रिपोर्ट में कहना है कि उसी स्कूल का एक टीचर राजेंद्र दास ने रेप के बाद पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताए नहीं। पुलिस अपर अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक को भी रिपोर्ट की प्रति सौंपी गई है। घटना की जांच सोरो के प्रभारी कर रहे हैं। छात्रा समीपवर्ती जिला की रहने वाली है।

बताया जाता है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जांच होने तक कहीं भी न जाने की हिदायत के साथ छोड़ दिया गया है। आरोपी टीचर ने घटना में लिप्तता से इन्कार किया। पीड़िता के घर वालों ने चार आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट कराई है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह पूरे मामले को रफादफा करने में लगी है। इस घटना को लेकर न्याय नहीं मिल रहा है। मामले पर पुलिस से बातचीत नहीं हो सकी।

Published on:
23 Nov 2019 09:44 pm
Also Read
View All