बीजापुर

Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने फिर किया धमाका, TI बाल-बाल बचे, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों ने एक थानेदार की कार को IED ब्लास्ट कर उड़ाने की कोशिश की।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2024, 12:26 PM IST
Bijapur IED blast

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में एक बार फिर नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। आए दिन नक्सली आईडी ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दे रहे है। इसी बीच नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकामयाब हो गए। इस ब्लास्ट से गाड़ी बुरी तरही से क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। यह पूरा मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने टीआई के वाहन में विस्फोट किया है। बुधवार को फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह व आरक्षक संजय चार पहिया वाहन में सवार होकर बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास अचानक विस्फोट हो गया। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ाने की कोशिश की थी। इस दौरान गाड़ी में थानेदार के साथ एक आरक्षक संजय भी सवार था। फिलहाल नक्सलियों की इस वारदात से थानेदार और आरक्षक दोनों ही सुरक्षित हैं। ब्लास्ट की वजह से गाड़ी का सामने का हिस्सा बुरी तरही से क्षतिग्रस्त हो गया है। सुचना पाकर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि इस ब्लास्ट से एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

IED Blast In Chhattisgarh: SP ने की पुष्टि

एसपी जितेंद्र यादव ने की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि थानेदार मसीह और आरक्षक संजय दोनों ही सुरक्षित है‌। विस्फोट में वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

Updated on:
15 May 2024, 12:26 PM IST
Published on: