बीजापुर

CG Naxal Terror: बस्तर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया, फिर.. दशहत में लोग

CG Naxal Terror: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में एक छात्र समेत तीन लोगों के अपहरण होने के बाद अब दो लोगों की लाश फांसी के फंदे झूलते हुए मिली है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2024, 2:28 PM IST
CG Naxal terror

CG Naxal Terror: छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर नक्सलियों की क्रूरता सामने आई है। हाथियार बंद नक्सलियों ने भैरमगढ़ ब्लॉक के जप्पेमरका गांव में तीन ग्रामीणों के लिए जनअदालत लगाई। ( CG naxal Terror ) जिसमें दो को फांसी की सजा सुनाई गई, वहीं एक निर्दोष होने पर रिहा किया गया।

CG Naxal Terror: एक को किया रिहा

CG Naxal Terror: जनअदालत में फैसला होने के बाद नक्सलियों ने दो को पेड़ पर फांसी पर लटकाकर मौत की सजा दी। वहीं तीसरे को रिहा कर दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव को लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो गए। वहीं पर्चा जारी कर दो ग्रामीणों के हत्या की जिम्मेदारी ली।

CG Naxal News: एक छात्र समेत तीन को किया था अगवा

जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने दो दिन पहले एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों का अगवा किया। ( CG Naxal Terror ) तीनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप था। वहीं जनअदालत में तीनों की सुनवाई हुई। जिसमें जप्पेमरका के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप सिद्ध होने पर दोनों को मौत की सजा सुनाई गई। वहीं जनअदालत से मिरतूर छात्रावास में अध्यनरत छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा किया गया।

लोगों में जबरदस्त दहशत

इधर वारदात के दूसरे दिन पुलिस को दो ग्रामीणों का शव मिला। ( CG Naxal News ) जिसके बाद पुलिस ने जांच शरु की। इधर खूनी वारदात से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। वहीं नक्सली घटना को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। बता दें कि नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने वारदात की जिम्मेदारी ली है।

Updated on:
12 Sep 2024, 2:28 PM IST
Published on: