7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, दो जवान घायल…

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक छह नक्सली ढेर हो गए हैं। जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 5 Sep 2024, 4:04 PM IST

CG Naxal News

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों को खत्म करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। जिसका परिणाम भी देखने को भी मिल रहा है। बस्तर के अंधुरुनी इलाकों में लगातार नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हो रही है और जवानों को भी लगातार सफलता हासिल हो रही है।

बता दें कि इसी कड़ी में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। (CG Naxal News) एक मुठभेड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर दिया है। वहीं दूसरी ओर दो जवान भी घायल हुए हैं। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: 5 दिन में नक्सलियों ने की 3 ग्रामीणों की हत्या, पुलिस जवान के भाई को भी उतारा मौत के घाट

CG Naxal News: जानकारी के अनुसार, नक्सलियों और जवानों के बीच तेलंगाना के कोत्तागुड़म ज़िले में मुठभेड़ हुई है। दरअसल, जवान सर्चिंग के लिए जंगल की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें…

नक्सलियों ने लगाए बैनर-पोस्टर, कोलकाता रेप और मर्डर केस का जताया विरोध…

गर्ल्स हॉस्टल में लापरवाही के आरोप में अधीक्षिका व उनके पति को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण पर रात में पहुंचीं एसडीएम को गर्ल्स हॉस्टल में पुरूष मिला था। जिसके बाद से छात्रावास में हड़कंप मच गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिले के बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं। वहीं सुरक्षाबलों को इस बड़ी सफलता हासिल करने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…