
CG Naxal Killed: बीजापुर के सरहदी क्षेत्र लोहागांव पुरंगेल एंड्री में मंगलवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में ढेर 9 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इसमें 25 लाख का इनामी डीकेएसजेडसीएम लीडर रणधीर शामिल है। इसके अलावा 5 लाख के इनामी डिवीज़न सदस्य,व पीएलजीए कंपनी नंबर 2 के अन्तर्गत कुल 60 लाख से अधिक इनामी के रूप में शिनाख्त हुई है। मौके से एसएलआर , 303 रायफल, देशी कार्बाइन, 8 एमएम रायफल, 315 बोर राइफल , 12 बोर राइफल, बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में आईजी पी सुंदरराज ने दी है।
पुलिस को इस इलाके में बड़े कैडर के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। तस्दीक के लिए संयुक्त बल रवाना किया गया था। इसी सटीक सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी , बस्तर फ़ाईटर्स और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग अभियान पर भेजी गई थी।
लोहागांव पुरंगेल एंड्री के जंगल पहाड़ी में छिपे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। बैकअप पार्टी के चलते जवानों को नुकसान नहीं हुआ। नक्सली पूरी तरह से फंस चुके थे। दंतेवाडा जिले में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार नक्सली मारे गए हैं।
मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी रणधीर, 3 लाख की इनामी शांति, सुशीला मडकाम, गंगी मुचाकी, कोसा माडवी, ललिता, कविता व दो लाख की इनामी हिड्मे मङ्कम, कमलेश शामिल हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सली बैरल गग्रेनेट लॉन्चर तैयार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया जो बीजीएल बरामद हुए हैं वे 200 मीटर,300 मीटर और 500 मीटर की दूरी तक मार कर सकते है। नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने देने की प्लानिंग कर रहे थे।
पुरंगेल, एंड्री और लावा को नक्सली शीर्ष नेतृत्व अपना सुरक्षित ठिकाना मानते हैं। नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं। सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के अटैकिंग फोर्स के स्तम्भ के ऊपर कड़ा प्रहार किया गया है। यह इलाका दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। यहां घुसकर ऑपरेशन करने के बाद सफलता पूर्वक जवान बाहर आए हैं।
Updated on:
5 Sep 2024, 12:07 PM IST
Published on:
5 Sep 2024, 12:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.