बीजापुर

Dhan Kharidi 2025-26: अवैध धान पर बड़ा एक्शन! व्यापारी के गोदाम से 12 क्विंटल धान जब्त

Dhan Kharidi 2025-26: बीजापुर प्रशासन ने धान खरीदी 2025-26 से पहले अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की। जैतालूर में व्यापारी के गोदाम से 12 क्विंटल धान बिना स्टॉक प्रविष्टि के जब्त किया गया।
less than 1 minute read
बीजापुर प्रशासन की सख्ती (photo source- Patrika)
बीजापुर प्रशासन की सख्ती (photo source- Patrika)

Dhan Kharidi 2025-26: समर्थन मूल्य धान खरीदी 2025-26 के दौरान अवैध धान की खरीद-फरोत, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। महाराष्ट्र व तेलंगाना सीमा से लगे होने के कारण बीजापुर में बाहरी राज्यों से धान की अवैध आवक की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों, ग्रामीण बाजारों और निजी गोदामों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है।

इसी क्रम में सोमवार को जैतालूर गांव में एक थोक व्यापारी के घर-सह-गोदाम पर अचानक जांच की गई। निरीक्षण के दौरान व्यापारी तारा देवी जायसवाल के गोदाम में 29 कट्टा (करीब 12 क्विंटल) धान बिना स्टॉक रजिस्टर प्रविष्टि के पाया गया। नियम उल्लंघन को गंभीर मानते हुए मंडी विभाग और खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने पूरा स्टॉक मौके पर ही जप्त कर लिया।

Dhan Kharidi 2025-26: अधिकारियों ने बताया कि बिना स्टॉक इंट्री कृषि उपज का भंडारण करना समर्थन मूल्य खरीदी दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। व्यापारी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
18 Nov 2025 03:08 pm
Published on:
18 Nov 2025 03:07 pm