बीजापुर

Naxalite Killed: कोर नक्सली इलाके बीजापुर में एनकाउंटर, 2 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में IED बरामद

Naxalite Killed: छत्तीसगढ़ के कोर नक्सली क्षेत्र बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। ऑपरेशन में दो नक्सली मारे गए, जबकि बड़ी मात्रा में IED बम बरामद कर मौके पर ही नष्ट किए गए।
less than 1 minute read
बीजापुर में दो नक्सली ढेर (photo source- Patrika)
बीजापुर में दो नक्सली ढेर (photo source- Patrika)

Naxalite Killed: छत्तीसगढ़ के कोर नक्सली इलाके बीजापुर में आज सुबह सिक्योरिटी फोर्स और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। खबर है कि इस ऑपरेशन में दो बड़े नक्सली मारे गए। इस बीच, अलर्ट जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए बड़ी मात्रा में IED बरामद किए और उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया।

Naxalite Killed: नक्सलियों के शव बरामद

बीजापुर के दक्षिणी इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद, सिक्योरिटी फोर्स की एक जॉइंट टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब 7:00 बजे शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में एक ACM रैंक का नक्सली और पार्टी का एक सदस्य मारा गया। जवानों ने मौके से नक्सलियों के शवों के साथ पिस्टल, 303 राइफल और दूसरा नक्सली सामान बरामद किया।

Naxalite Killed: नक्सली साजिश को कर दिया नाकाम

इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी है, और सिक्योरिटी फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है। मुठभेड़ के दौरान सिक्योरिटी फोर्स ने एक और खतरनाक नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया। जब DRG बीजापुर, पुलिस स्टेशन इल्मिडी और छत्तीसगढ़ आर्म्ड कांस्टेबुलरी 9वीं बटालियन की टीम लंकापल्ली इलाके में सर्चिंग कर रही थी, तो बीच सड़क पर 20-30 kg वज़न के 02 IED बम बरामद हुए।

Updated on:
29 Jan 2026 02:47 pm
Published on:
29 Jan 2026 02:46 pm