बिजनोर

Bijnor Accident: बिजनौर में हुआ बड़ा हादसा, रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 12 यात्री हुए घायल

Bijnor Accident News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में उस समय हड़कंप मच गया जब हरिद्वार से अमरोहा जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं।
less than 1 minute read
Dec 13, 2024
Big accident happened in Bijnor
Bijnor Accident: बिजनौर में हुआ बड़ा हादसा

Bijnor Accident News Today: बिजनौर में उस समय हड़कंप मच गया जब हरिद्वार से अमरोहा जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायल यात्रियों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

बता दें कि आज शुक्रवार को बिजनौर जिले के मंडावली में यूपी रोडवेज की बस स्टेरिंग फेल होने के कारण हादसे का शिकार हुई। रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लगभग 12 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।