बिजनोर

Video: सपा-बसपा गठबंधन की सूची जारी होते ही बगावत, इस बड़े नेता पर अपनों ने ही लगाए पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप

बसपा मंडल कोर्डिनेटर गिरीश चन्द्र को बसपा और बामसेफ के कार्यकर्ताओ ने बताया पार्टी का दलाल
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2019, 4:41 PM IST
mayawati- Akhilesh
सपा-बसपा गठबंधन की सूची जारी होते ही बगावत, इस बड़े नेता पर अपनों ने ही लगाए पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप

बिजनौर. सपा-बसपा गठबंधन की लिस्ट जारी होते ही बसपा में बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला है बिजनौर के विकास भवन का है। जहां शनिवार को दर्जनों बसपा और बामसेफ के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन बसपा नेता आैर जोनल कोर्डिनेटर गिरीश चंद्र का विरोध करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान बसपार्इयों ने गिरीश चंद्र को पार्टी से बाहर निकालने की मांग भी की। इस मौके पूर्व सह जोन कॉर्डिनेटर ने सत्यपाल सिंह ने तो मंडल कॉर्डिनेटर गिरीश चन्द्र को पार्टी का दलाल तक बता डाला।

दरअसल, बिजनौर के विकास भवन में शनिवार को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति के नीचे बैठकर दर्जनों बसपा और बामसेफ के कार्यकर्ताओ ने इकट्ठा होकर बसपा के दो मंडलों के प्रभारी और जोनल कोर्डिनेटर गिरीश चन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और गिरिश चन्द्र के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताआें ने एक सुर में गिरीश चन्द्र को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गिरीश चन्द्र ने 2017 के चुनाव में भी गलत लोगों को पैसे लेकर बसपा का टिकट दिया था। साथ ही कहा कि गिरीश चंद्र ने नगर पालिका चुनाव में भी पैसे लेकर लोगों को टिकट बेचे थे, जिसके चलते अधिकतर प्रत्याशी हार गए थे।

उन्होंने गिरीश चन्द्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं। इसलिए उनको जल्द से जल्द पार्टी से बाहर किया जाए। इस दौरान कार्यकर्ताआें ने कहा कि हम सभी लोग बिजनौर की पांचों तहसीलों पर जाकर जनता के बीच गिरीश चंद्र के असली चेहरे को सामने लाने का काम करेंगे।

Updated on:
23 Feb 2019, 4:41 PM IST
Published on: