
शादी समारोह में जा रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद मचा कोहराम, देखें वीडियो-
बिजनौर. जनपद के नेशनल हाइवे-74 पर देर रात दो बाइक सवारों को गन्ने से भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय व 100 डायल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे की सूचना पर मृतकों के घर वालो का रो-रोकर बुरा हाल है।
दरअसल, मृतक मोंटी व रिंकू थाना हल्दौर के नांगल जट के रहने वाले थे। दोनों युवक बाइक से थाना नूरपुर के हसुपुरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच एनएच-74 पर गांव पैजनियां के पास गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। वहीं परिवार को घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Updated on:
23 Feb 2019, 2:37 PM IST
Published on:
23 Feb 2019, 2:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.