बिजनोर

पुलिस की नाक के नीचे हाईकोर्ट के आदेश की उड़ाई जा रही थीं धज्जियां, हुई यह कार्रवाई तो मच गया हड़कंप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी लगातार यहां यह अवैध काम चल रहा है जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं है।

2 min read
Mar 16, 2018

बिजनौर। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अवैध खनन को रोकने के आदेश दिये थे। लेकिन इसके बावजूद भी जनपद बिजनौर के चांद्पुर क्षेत्र में बदस्तूर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-चैत्र नवरात्र: घर में करेंगे यह काम तो बरसेगी कृपा, इन राशियों के लोगों की खुलेगी किस्मत

ये भी पढ़ें

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे दिवंगत BJP Mla लोकेंद्र चौहान के घर, परिजनों से मिल कही ये बात-देखें वीडियो

चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिठनपुर में कुछ लोगों द्वारा लगातार मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। साथ ही इस अवैध खनन को लेकर प्रशासन गहरी नींद सोया है। इस क्षेत्र में काफी दिनों से प्रशासन की नाक के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध खनन हो रहा है। गजब की बात है तो यह है कि थाने से कुछ ही दूरी पर चल रहे इस खनन की जानकारी जिला प्रशासन को भी नहीं है।

मौके पर जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा है। मौके से मिट्टी के खनन को ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली द्वारा दिन और रात दोनों समय पर निकाला जा रहा है। खनन कर रहे मजदूर लोगों से जब पता किया गया कि यह खनन किसके द्वारा किया जा रहा है तो पता चला कि ठेकेदार जयपाल सिंह द्वारा मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। उधर ठेकेदार जयपाल सिंह से इस खनन को लेकर बात की गई तो उन्होंने इस खनन को सही बताते हुए कहा कि उनके पास इस खनन को लेकर खनन विभाग से आदेश की कॉपी है।

इस मामले को लेकर जब चांदपुर उपजिलाधिकारी से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। उनकी जगह तहसीलदार नवनीत गोयल से जब बात की गयी तो उन्होंने किसी भी तरह के खनन की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस दौरान रात पुलिस ने इस अवैध खनन को लेकर तीन ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर थाने में खड़ा कर दिया। बहरहाल इस खनन को लेकर भले ही खनन कागजातों पर खनन करने की बात कह रहा हो, लेकिन इस खनन को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से साबित होता है कि ये खनन अवैध तरीके से किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें

दिवंगत विधायक लोकेंद्र चौहान के घर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, परिजनों को दी सांत्वना
Published on:
16 Mar 2018 04:56 pm
Also Read
View All