उधर तकरीबन 15 मिनट तक विधायक के आवास में रहने के बाद सीएम कार से आलमपूरी हेलीपैड की तरफ रवाना हो गए। फिर वहां से हेलीकाप्टर में बैठकर मथुरा के लिये रवाना हो गए। उधर सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिजनौर एसपी प्रभाकर चौधरी की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए थे। आपको बता दे कि गुरुवार तकरीबन 2 बजे विधायक का अंतिम संस्कार पूरे रीति रिवाज़ के तहत उनके पैतृक गांव आलमपूरी स्थित उनके खेत में किया गया था। शव को उनके पैतृक घर के आंगन में रखा गया था। अंतिम संस्कार में बीजेपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, श्रीकांत शर्मा सहित यूपी के दिग्गज नेता पहुंचे थे। उधर दिवगंत विधायक की शव यात्रा में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।