
बिजनौर। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रविवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 10.30 बजे दिवंगत भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के पैतृक गांव आलमपुरी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल, राज्यमंत्री स्वाती सिंह व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। इनसे पहले सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दिवंगत विधायक के घर पहुंचे थे।