Leopard Attack Bijnor: यूपी के बिजनौर में एक 12 साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बच्ची की गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिसे मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Leopard Attack Bijnor: बिजनौर जिले के थाना नहटौर इलाके में तेंदुए के हमलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम एक और दर्दनाक घटना में तेंदुए ने 12 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बच्ची की गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिसे मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मां के साथ जंगल गई 12 वर्षीय बच्ची साक्षी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जंगल में लंबे समय से तेंदुआ दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि कई बार मांग करने के बाद भी वन विभाग ने तेंदुए को पकड़वाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रेंजर गोविंदराम गंगवार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। गांव में पिंजरे लगवाकर तेंदुए को पकड़वाया जाएगा।