बिजनोर

बिजनौर में घर में घुसा गुलदार, परिवार में मची अफरा-तफरी, तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में एक घर में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। परिवार के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए गुलदार को बाथरूम में बंद कर दिया।
less than 1 minute read
Apr 22, 2025
Leopard entered house in Bijnor
बिजनौर में घर में घुसा गुलदार..

Leopard entered house in Bijnor: बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के मुंडाखेड़ी गांव में एक परिवार की रात उस वक्त दहशत में बदल गई, जब उनके घर में अचानक एक गुलदार घुस आया। रात करीब 11 बजे गुलदार की दहाड़ सुनकर परिवार की नींद खुली और घर में अफरा-तफरी मच गई।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, दिखाई बहादुरी

परिवार के लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए लाठी-डंडों से गुलदार को घेर लिया और किसी तरह उसे घर के बाथरूम में बंद कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही रेंजर गोविंद राम गंगवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू

लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया। गुलदार को रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में गुलदारों का बढ़ता आतंक

बिजनौर जिले में गुलदारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन गुलदार कहीं न कहीं दिखाई दे रहे हैं और जानवरों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Published on:
22 Apr 2025 08:47 am