बिजनोर

VIDEO: Panipat को लेकर जारी हुई चेतावनी, ‘किसी भी सिनेमा घर में चली फिल्म तो कर देंगे आग के हवाले’

Highlights: -उन्होंने कहा कि जाट समाज महा योद्धा सूरजमल का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा -साथ ही किसान नेता ने प्रशासन व मॉल के मैनेजर को चेतावनी दी -उन्होंने कहा कि बिजनौर में कहीं पर पानीपत फिल्म चलेगी तो सिनेमा घरों को आग के हवाले कर दिया जाएगा

less than 1 minute read
Dec 11, 2019
screenshot_from_2019-12-11_16-02-43.jpg

बिजनौर। युवा जाट व भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने पानीपत फिल्म का विरोध करते हुए बुधवार को एसआरएस सिनेमा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। किसानों के नेता का कहना है कि अगर एसआरएस मॉल में फिल्म अगर चलेगी तो सिनेमा हॉल के अंदर आग लगा दी जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन के किसानों के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने शक्ति चौक पर बने एसआरएस सिनेमा हॉल पहुंचकर पानीपत फिल्म का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म में जाट सम्राट महाराजा सूरजमल की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उनको फ़िल्म में गद्दार व हंसी के पात्र के रूप में दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि जाट समाज महा योद्धा सूरजमल का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही किसानों के नेता दिगंबर सिंह ने साफ तौर से प्रशासन व एसआरएस मॉल के मैनेजर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एसआरएस सिनेमा या जनपद बिजनौर में कहीं पर भी पानीपत की फिल्म सिनेमाघरों में चलेगी तो सिनेमा घरों को आग के हवाले कर दिया जाएगा।

Published on:
11 Dec 2019 04:11 pm