
मेरठ। गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाए जाने के विरोध समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने बुधवार (Wednesday) को एनएच-58 (NH-58) पर जाम लगा दिया। भाकियू कार्यकर्ता दौराला (Daurala) पहुंचे और एनएच 58 पर ट्रैक्टर और ट्रॉलियों को हाइ्रवे के बीच में खड़ा कर दिया।
मेरठ (Meerut) के अलावा मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), शामली (Shamli), बागपत (Baghpat), बिजनौर (Bijnor) व अन्य जिलों में भी किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं की प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मोदीपुरम (Modipuram) में भाकियू के पदाधिकारी व नगर पंचायत दौराला के सभासद संजय दौरालिया के नेतृत्व में किसानों ने दौराला थाने के सामने हाईवे पर जाम लगाया। किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हाईवे पर जाम लगने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने हाईवे से हटने को कहा। इसके बाद भाकियू नेता दौराला हाईवे पुल के नीचे पहुंच गए और गन्ने की होली जलाई।
वहां से नारेबाजी करते हुए भीड़ दौराला थाने पहुंची और थाने में धरना दिया। एडीएम-ई और दौराला सीओ ने किसानों से बातचीत की। भाकियू की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एडीएम को दिया। किसानों की मांग थी कि गन्ना मूल्य 400 से अधिक किया जाए। हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कई किमी तक जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों को कई घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल हो गया।
Updated on:
11 Dec 2019 04:00 pm
Published on:
11 Dec 2019 03:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
