बीकानेर

बीकानेर में हादसा: रेड सिग्नल पर रुकी बाइक को बस ने 15 मीटर तक घसीटा, इकलौते बेटे की मौके पर मौत; बिलख पड़े माता-पिता

बीकानेर में सोफिया स्कूल तिराहे के पास बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जय नारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
2 min read
• •
Aug 26, 2026
deceased shreyansh goswami
मृतक श्रेयांश गोस्वामी (पत्रिका फोटो)

Bikaner Road Accident: बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब सवा तीन बजे सोफिया स्कूल तिराहे के पास हुआ। कोतवाली थाना इलाके के गोस्वामी चौक निवासी 32 वर्षीय श्रेयांश पुत्र रामकृष्ण गोस्वामी बाइक से वृन्दावन एनक्लेव से गोस्वामी चौक आ रहा था।

सोफिया स्कूल के पास तिराहे पर ट्रेफिक सिग्नल रेड होने पर बाइक को रोक कर खड़ा हो गया और सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार कर रहा था तभी हल्दीराम प्याऊ की तरफ से आई तेज रफ्तार बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। युवक बाइक से नीचे गिरा और बस के पीछे पहिए के नीचे आ गया।

बस करीब 15 मीटर तक घसीटते ले गई

बस उसे करीब 15 मीटर दूर घसीटते हुए साथ ले गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल के पास जाम लग गया। सूचना पर जेएनवीसी पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के माध्यम से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

चालक फरार, बस सीज

थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस को सीज कर खाने खड़ा कर दिया गया। मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।

सीए के पास करता था नौकरी

रिश्तेदारों के मुताबिक श्रेयांश बेहद हंसमुख और मृदुभाषी था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह सीए के पास नौकरी करता था। बुधवार दोपहर को सीएम के ऑफिस से घर जाते समय हादसे का शिकार हो गया। उसके परिवार की जिम्मेदारी श्रेयांश पर थी। हादसे के बाद माता-पिता टूट गए। पिता को जब हादसे का पता चला तो वे सुनकर बेसुध हो गए। परिजनों ने उनको संभाला और ढांढ़स बंधाया।

Updated on:
27 Aug 2026 07:48 am
Published on:
26 Aug 2026 04:03 pm
Also Read
View All
बीकानेर: 58 घंटे बाद जिंदा मिला युवक…अस्पताल से बिना बताए चला गया था, पुलिस रिकॉर्ड में मृत दर्ज हो चुकी थी पहचान

बीकानेर में खुलेगा राजस्थान का चौथा डाक क्षेत्रीय कार्यालय, सुविधाओं का होगा विस्तार, इन 6 जिलों को सीधा फायदा

Ashok Gehlot : ‘दिल्ली में प्रदर्शन रहा शानदार’, अशोक गहलोत का दावा- पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस

पत्रिका एक्सपोज: राजस्थान के बालिका सैनिक स्कूल में बड़ी लापरवाही, 7 साल की बच्ची को दे दिया कक्षा 6 में दाखिला

बीकानेर: डोडा पोस्त तस्करी के नेटवर्क में पुलिस भी शामिल! मनीष बिश्नोई ने पूछताछ में खोले कई राज