बीकानेर

Bikaner Viral Video: कोर्ट रूम में रीलबाजी, जज की कुर्सी पर बैठकर बनाया वीडियो, तीन गिरफ्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले से कोर्ट की गरिमा से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों में एक न्यायिक कर्मचारी भी है।

less than 1 minute read
Mar 07, 2026
बीकानेर कोर्ट रूम वायरल वीडियो (फोटो-सोशल मीडिया)

बीकानेर। सोशल मीडिया पर रील बनाने के बढ़ते चलन के बीच बीकानेर में न्यायालय परिसर से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवकाश के दिन एक न्यायिक कर्मचारी के दो दोस्त कोर्ट रूम में पहुंच गए और जज की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

Sarso Mandi Bhav: मंडी में सरसों की बंपर आवक जारी, 5000 कट्टे आ रहे प्रतिदिन, 6500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही

यहां देखें वायरल वीडियो :

सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि अवकाश के दिन आरोपियों ने ग्राम न्यायालय के चपरासी से सांठगांठ कर कोर्ट कक्ष में प्रवेश किया। इस मामले में पुष्पेंद्र सिंह, मनीष डूडी और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पुष्पेंद्र सिंह न्यायिक कर्मचारी है। वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले पुष्पेंद्र सिंह के दोस्त हैं।

वीडियो में यह दिखा

पुलिस के अनुसार वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दो व्यक्ति कोर्ट कक्ष के अंदर दिखाई देते हैं। इनमें से एक जज की कुर्सी पर बैठा है, जबकि दूसरा कटघरे से बाहर आकर जज की कुर्सी तक पहुंचता है और उससे हाथ मिलाता है। इस संबंध में सेशन कोर्ट में तैनात होमगार्ड मनीष पारीक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: पंचायत चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट; ओबीसी आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, सामने आई नई अड़चन

Also Read
View All

अगली खबर