बीकानेर

बीकानेर प्रधान चुनाव: पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के बेटे गौरव बने छतरगढ़ प्रधान, जानें और कौन-कौन बना प्रधान

बीकानेर प्रधान चुनाव: बीकानेर जिले की छतरगढ़ पंचायत समिति से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के बेटे गौरव चौहान निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:25 PM IST
govind gourav meghwal
Photo- Patrika Network

राजस्थान के बीकानेर में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के निर्वाचन के बाद आज पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव हो रहे हैं। बीकानेर जिले में 15 पंचायत समितियां हैं। बीकानेर जिले की छतरगढ़ पंचायत समिति से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के बेटे गौरव चौहान निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं। इसके अलावा जसरासर पंचायत समिति से कांग्रेस की गीता देवी तर्ड और हदां पंचायत समिति से कांग्रेस की ममता मेघवाल निर्विरोध प्रधान बनी हैं।

खास बात यह रही कि भाजपा की ओर से छतरगढ़ पंचायत समिति प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया गया। छतरगढ़ पंचायत समिति में प्रधान के लिए गोविंदराम मेघवाल के बेटे गौरव चौहान को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। कहा जा रहा है कि निर्वाचित सदस्य भी गौरव के नाम पर सहमत थे। ऐसे में स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के बीच गौरव का निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

25 नवंबर को गौरव चौहान की बहन सरिता मेघवाल ने कांग्रेस से बगावत कर जिला प्रमुख का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें निकिता डूडी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार निकिता डूडी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण कांग्रेस ने सरिता चौहान (सरिता मेघवाल) को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

अब भाई गौरव चौहान के निर्विरोध प्रधान बनने से मेघवाल परिवार एक बार फिर चर्चा में है। बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों में सदस्यों के चुनाव चार चरणों में संपन्न हुए थे।

बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान- चुनाव परिणाम

क्र. सं.पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
1हदांममता मेघवालकांग्रेस
2बज्जू खालसाजालीकांग्रेस
3बीठनोकपूनम कंवरभाजपा
4बीकानेर——
5जसरासरगीता देवी तर्डकांग्रेस
6खाजूवाला——
7कोलायतदेवी सिंहकांग्रेस
8लूणकरणसरप्रमेश्‍वरीकांग्रेस
9नोखामंजू देवीभाजपा
10पांचूशिवनारायणभाजपा
11पूगलमंजूरा बानोकांग्रेस
12रीड़ीसंतोष देवीकांग्रेस
13रूणिया मुख्यालय बीकानेर——
14श्रीडूंगरगढ़——
15छतरगढ़गौरव चौहाननिर्दलीय