बीकानेर

Bikaner: मरीजों की 3 दिनों से रोटी-सब्जी बंद, खिचड़ी-दलिया से भर रहे पेट, गैस की किल्लत का अस्पताल की रसोई पर असर

LPG Crisis In Rajasthan: घरेलू रसाेई गैस की किल्लत की वजह से मरीजों के लिए रोटी-सब्जी बनना बंद हो गई है। तीन दिन से मरीजों को रोटी-सब्जी नहीं मिल रही है।

less than 1 minute read
Mar 14, 2026
पीबीएम अस्पताल में रसोई में भोजन बनाते हुए।

LPG Crisis In Rajasthan: बीकानेर. घरेलू रसोई गैस की किल्लत से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे पीबीएम अस्पताल के मरीजों के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है। अस्पताल में भर्ती मरीज को सुबह और शाम को भोजन दिया जाता है। दूध का वितरण भी किया जाता है। जो अस्पताल में बनी बड़ी रसाेई से होता है।

अब घरेलू रसाेई गैस की किल्लत की वजह से मरीजों के लिए रोटी-सब्जी बनना बंद हो गई है। तीन दिन से मरीजों को रोटी-सब्जी नहीं मिल रही है। इसकी जगह दलिया-खिचड़ी का ही वितरण किया जा रहा है। जबकि कई मरीज केवल रोटी-सब्जी ही खाते हैं।

ये भी पढ़ें

Jal Jeevan Mission: अजमेर जिले के 1103 गांवों के लिए गुड न्यूज, घर-घर पहुंचेगा पेयजल

कम मात्रा में किया गया उपयोग

अस्पताल में मरीजों के लिए रोटी-सब्जी बनाने में भारी मात्रा में रसोई गैस का उपयोग होता है। इस समय रसोई गैस की कमी के चलते रोटी-सब्जी बनाना ही बदं कर दिया गया है। दलिया-खिचड़ी बनाने में गैस का कम उपयोग होता है।

दोनों समय एक क्विंटल आटे की रोटियां

अस्पताल में भोजन लेने वाले मरीजों की संख्या के अनुसार सुबह और शाम को करीब एक क्विंटल आटे की रोटियां तैयार की जाती है। एक मरीज को चार रोटी दी जाती है। इससे ज्यादा रोटी मांगने पर भी देने से मना नहीं किया जाता है।

इसका मकसद अस्पताल में कोई भूखा नहीं सोए का रहता है। साथ ही एक कटोरी सब्जी, दलिया-खिचड़ी एवं आधा लीटर दूध भी देते है। रोजाना करीब 900 मरीजों के लिए रसोई में भोजन बनाता है।

अब व्यवस्था में सुधार होगा

गैस की किल्लत के चलते तीन दिनों से मरीजाें के लिए रोटी-सब्जी का वितरण नहीं किया जा सका। दलिया-खिचड़ी ही दी जा रही थी। शुक्रवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो गई है। अब व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।

  • डॉ. बीसी घीया, अधीक्षक पीबीएम अस्पताल

ये भी पढ़ें

Sikar: बुकिंग के बाद भी उपभोक्ता को नहीं मिल रहे LPG गैस सिलेंडर, जानिए ग्रामीणों क्षेत्रों के हालात

Published on:
14 Mar 2026 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर