बीकानेर

Bikaner : बीकानेर में दो समुदायों में पत्थरबाजी, फैला तनाव, मौके पर पुलिस बल तैनात, फिलहाल है शांति का माहौल

Bikaner : राजस्थान में बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित चौखूंटी इलाके में सोमवार देर रात छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो समुदायों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जिस वजह से क्षेत्र में तनाव फैल गया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2026, 2:24 PM IST
Bikaner two communities Stone pelting tension spreads Police force deployed at spot currently there is peace
प्रतीकात्मक फाइल फोटो पत्रिका

Bikaner : राजस्थान में बीकानेर शहर में के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित चौखूंटी इलाके में सोमवार देर रात छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो समुदायों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर तुरंत पहुंच गया। हालात को काबू में करने के लिए जगह-जगह पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल रातभर मौके पर मुस्तैद रहा।

पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं

पुलिस के अनुसार घटना देर रात की है। क्षेत्र में जब कुछ युवकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद और अधिक बढ़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। स्थिति बेकाबू हो गई।

कहासुनी के बाद मामला पत्थरबाजी तक पहुंचा गया। दोनों ओर से पत्थर फेंके गए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह ​है कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

सारी रात पुलिस की गश्त जारी रही

इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। नयाशहर थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। नयाशहर थाना SHO रोहित चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सारी रात पुलिस की गश्त जारी रही।

फिलहाल पूरी तरह स्थिति शांत है

SHO रोहित चौधरी ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत है। दोनों पक्षों के लोगों को समझाया गया। जिससे इलाके में दोबारा अशांति न फैले। उपद्रव करने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से परिवाद नहीं दिया गया है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर आए विहिप और भाजपा नेता

इस सूना के बाद राजनीतिक रंग भी सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और भाजपा नेता वेद व्यास मौके पर पहुंचे। वेद व्यास और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

भाजपा नेता विजय उपाध्याय भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। विहिप और भाजपा नेताओं की उपस्थिति ने माहौल को गरम कर रखा था। जिस वजह से पुलिस ने और अधिक संयम और सर्तकता बरती।

Updated on:
7 Apr 2026, 2:24 PM IST
Published on: