बीकानेर

Rajasthan Accident: राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, चालक गंभीर घायल

Bikaner Road Accident: बीकानेर के पांचू क्षेत्र में खड़े ट्रक से टकराने पर कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जिसे बीकानेर रेफर किया गया।
2 min read
Mar 19, 2026
Bikaner road accident, Panchu accident news, Rajasthan car truck collision, Bikaner fatal accident, road accident Rajasthan 2026, car hits truck India, Bikaner breaking news, Rajasthan highway accident, Panchu police case, Deshnok route accident, Bikaner local news, Rajasthan accident update, India road crash news, truck accident Rajasthan, Bikaner tragedy news
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो- पत्रिका

बीकानेर/पांचू। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब एक कार पीछे से सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

धार्मिक यात्रा पर निकले थे

थानाधिकारी राजीव रॉयल ने बताया कि मथानिया (जोधपुर) निवासी राकेश पुत्र नेमाराम 18 मार्च की रात करीब 11 बजे अपनी कार से गांव से देशनोक माताजी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। कार में उसके साथ बुधाराम, मुकेश पुत्र जस्साराम बावरी और चेतन वीर भदर गवारिया भी सवार थे। सभी लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे और देर रात बीकानेर की ओर जा रहे थे।

रात करीब 2:30 बजे बुगड़ी से 10 से 12 किलोमीटर आगे पांचू की ओर जाते समय सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने वाहन अचानक सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। अंधेरे और तेज गति के कारण पीछे से आ रही कार सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

एक की हालत गंभीर

घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर भारतमाला टोल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पांचू अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने बुधाराम, मुकेश और चेतन वीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राकेश की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।

पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। मृतकों के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे अस्पताल पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पांचू सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिवादी ओमप्रकाश पुत्र जेठाराम की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Published on:
19 Mar 2026 09:57 pm