बीकानेर

Rape News: एक इंटरव्यू ने बर्बाद की लड़की की जिंदगी, अश्लील फोटो-वीडियो बने, बार-बार होता रहा रेप, जानें मामला

नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोखा। नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने और उसके अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह दो माह से एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट व अकाउंटेंट के रूप में काम कर रही थी।

ये भी पढ़ें

Jodhpur: किसान की मौत के बाद हंगामा, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, अस्पताल ने दिए 20 लाख

अच्छी नौकरी का झांसा

इस दौरान राम सुथार दवाइयों के प्रचार के सिलसिले में अस्पताल में आता था। उसने बातचीत के दौरान उसे बड़े अस्पताल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। गत 17 नवंबर को आरोपी उसे नौकरी के इंटरव्यू के बहाने ले गया। वहां एक होटल में उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया और उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए।

लड़की को किया ब्लैकमेल

बाद में इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी उसे कई बार ले गया और धमकाकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। गत 7 मार्च को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Ajmer: 38 साल बाद अजमेर को मिला बड़ा तोहफा, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- साकार हो गया मेरा सपना

Also Read
View All

अगली खबर