
बीकानेर.
जयपुर से पैरवी करने बीकानेर आई महिला अधिवक्ता ( female lawyer ) श्वेता जोशी से दूसरे पक्ष के लोगों ने सोमवार को कोर्ट परिसर में मारपीट की और उन्हें बेइज्जत करने का प्रयास किया। कोर्ट परिसर में हुए इस घटनाक्रम से सभी एकबारगी हैरान हो गए। बाद में दूसरे अधिवक्ताओं और लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। सूचना मिलने सदर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए। पीडि़त अधिवक्ता जयपुर निवासी श्वेता ने सदर थाने में ( bikaner police ) मामला दर्ज ( Insolence of female ) कराया है। इसी संदर्भ में दूसरे पक्ष ने भी मामला भी दर्ज कराया है।
...पति की पैरवी करती है और थप्पड़ मार दिया
अधिवक्ता ( lawyer ) ने रिपोर्ट में बताया कि वे पांच अगस्त को अपने परिवादी जितेन्द्र योगी की पैरवी करने पारिवारिक न्यायालय संख्या दो में जयपुर से आई थी। पैरवी करने के बाद कोर्ट परिसर में सविता योगी, उसकी माता भंवरी, मामा पन्नालाल, सविता की नानी और एक अन्य लड़की ने मारने की धमकी दी। वे उनकी धमकी को नजरअंदाज कर अपने सहयोगी अधिवक्ता की सीट पर चली गई। तभी आरोपी वहां पहुंचे और सविता ने कहा कि वह उसके पति की पैरवी करती है और थप्पड़ मार दिया। बाद में अन्य आरोपियों ने भी से धक्का-मुक्की तथा मारपीट की।
दोनों पक्षों ने कराया मामला दर्ज
उधर, सविता ने अपने पति जितेन्द्र, अधिवक्ता श्वेता जोशी के खिलाफ समझौत के लिए दबाव बनाने तथा नहीं मानने पर मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
यह खबरें भी पढ़ें...