30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में तीन अलग-अलग जगह डूबने से 6 लोगों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

प्रदेश में रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर हादसों में 6 जनों की डूबने से मौत ( death by drowning ) हो गई। इनमें दो भाई-बहन भी शामिल हैं। पहला मामला चितोड़गढ़ जिले ( student's death by drowning ) का है। दूसरा बांसवाड़ा का है और तीसरा करौली जिले का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 5 Aug 2019, 12:49 AM IST

जयपुर

प्रदेश में रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर हादसों में 6 जनों की डूबने से मौत ( Death by drowning ) हो गई। इनमें दो भाई-बहन भी शामिल हैं। पहला मामला चितोड़गढ़ जिले का है। यहां पारसौली थाना क्षेत्र के पर्यटक स्थल झरिया महादेव पर रविवार दोपहर को पिकनिक मनाने आए दो छात्रों ( Student's death by drowning ) की डुबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये छात्र मेवाड़ यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं, गोताखोर व पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाल पारसोली सीएचसी में रखवाया। मृतकों की पहचान अमित कुमार निवासी बिहार व इसरार मिरगल झारखंड के रूप में हुई है।

बांसवाड़ा में गड्ढे में डूबने से भाई-बहन सहित तीन की मौत

दूसरी ओर बांसवाड़ा ( banswara news ) के गांगड़तलाई इलाके की गमनिया हमीरा पंचायत के भूरा टिब्बा गांव में भी रविवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

मामला सल्लोपाट थाना क्षेत्र का है। खूंटी बिजीया निवासी शंकर भूरिया का आठ वर्षीय पुत्र राहुल व छह वर्षीय पुत्री आशा तथा, शंकर के छोटे भाई रमेश का आठ वर्षीय पुत्र अश्विनी घर के पास खेल रहे थे। शाम करीब पांच बजे खेलते-खेलते तीनों कुछ दूर भूरा टिब्बा गांव में चले गए। वहां तीनों बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाने उतर गए तभी गहरे पानी में चले जाने से तीनों की डूबने से मौत हो गई।

इधर घर में बच्चे नजर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों को गड्ढे के बाहर बच्चों के कपड़े-चप्पल पड़े दिखे। अनहोनी की आशंका पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। तलाश करते परिजन भी वहां पहुंचे, जहां पानी में तलाशने पर तीनों के शव मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को गांगड़तलाई राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

करौली में पिकनिक मनाने आए एक युवक की मौत

इधर, करौली में दोस्तों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने आए एक युवक की कैलादेवी मार्ग स्थित मामचारी बांध में डूबने से मौत ( young boy death by drowning ) हो गई। मृतक युवक गंगापुरसिटी में गंगाजीकी कोठी निवासी सौरभ माली (18) पुत्र तेजराम माली है, जो पांच दोस्तों के साथ मामचारी बांध पर आया था। करौली सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक के शव को बाहर निकलवाया। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

प्रेम-प्रसंग का संदेह: शादीशुदा युवक-युवती को 8 घंटे तक कमरे में बनाए रखा बंधक

दोस्तों के साथ शोरुम में आए युवक की कनपटी पर गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस


राजस्थान के 14 जिलों के लिए चेतावनी जारी, तेज बारिश के साथ आ सकता है अंधड़