30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के साथ शोरुम में आए युवक की कनपटी पर गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

( suspicion of murder ) बताया जा रहा है कि वह हथियार दिखा रहा था। कुछ देर में गोली चलने की आवाज आई। जिस पर दोस्तों ने देखा तो मनजीत जमीन पर पड़ा था और खून बह रहा था। गोली कनपटी पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Bharatpur Police मामले को संदिग्ध मान रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 4 Aug 2019, 1:41 AM IST

young man Death due to bullet

दोस्तों के साथ शोरुम में आए युवक की कनपटी पर गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

भरतपुर.

कोतवाली थाना अंतर्गत रणजीतनगर कॉलोनी स्थित एक कार शोरुम में शनिवार रात करीब नौ बजे एक युवक की संदिग्धावस्था ( suspicion of murder ) में मौत हो गई। युवक के दोस्तों की सूचना पर थाना पुलिस व सीओ (शहर) हवा सिंह ( Bharatpur police ) मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल के पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। माना जा रहा है कि घटना इसी पिस्टल से हुई है। क्राइम सीन का एफएसएल टीम ( SFL TEAM ) ने जायजा लिया और बाद में मृतक युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


गोली कनपटी पर लगने से हुई मौके


सीओ ने बताया कि मृतक की युवक की पहचान मनजीत पुत्र मान सिंह जाट निवासी अजान हाल कैलाशपुरी कोतवाली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शोरुम पर कार्य करने वाले अन्य दोस्तों के साथ युवक आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह हथियार दिखा रहा था। कुछ देर में गोली चलने ( firing ) की आवाज आई। जिस पर दोस्तों ने देखा तो मनजीत जमीन पर पड़ा था और खून बह रहा था। गोली कनपटी पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है

मौके पर मिले हथियार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पिस्टल अवैध बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मृतक के पिता भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और जांच से पहले कुछ भी कहने से बच रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान के 14 जिलों के लिए चेतावनी जारी, तेज बारिश के साथ आ सकता है अंधड़


डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाईयो की मौत, परिवार की महिलाऐं कपड़े धोने पहुंची तो मचा कोहराम

फिल्मी स्टाइल में दौड़े तस्कर, पुलिस ने चोर-चोर का शोर मचाकर दबोचा

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़