30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम-प्रसंग का संदेह: शादीशुदा युवक-युवती को 8 घंटे तक कमरे में बनाए रखा बंधक

प्रेम प्रसंग के संदेह ( love relationship ) के चलते ग्रामीणों ने शनिवार को एक युवक व युवती ( young man and woman ) को आठ घंटे तक कमरे में बंधक ( Mortgage ) बनाए रखा। युवक-युवती शादीशुदा बताए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 4 Aug 2019, 1:31 AM IST

Doubt of love affair

प्रेम-प्रसंग का संदेह: शादीशुदा युवक-युवती को 8 घंटे तक कमरे में बनाए रखा बंधक

नसीराबाद ( अजमेर ).
निकटवर्ती ग्राम सनोद में प्रेम प्रसंग के संदेह ( love relationship ) के चलते ग्रामीणों ने शनिवार को एक युवक व युवती ( Young man and woman ) को आठ घंटे तक कमरे में बंधक ( mortgage ) बनाए रखा। युवक-युवती शादीशुदा बताए गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करवा थाने ले आई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से अभद्रता और युवक से मारपीट भी की।


यह है पूरा मामला

सदर थाना पुलिस ( ajmer police ) के अनुसार ग्राम सनोद निवासी एक व्यक्ति की पुत्री ने शनिवार अपने कथित प्रेमी टिकावड़ा निवासी प्रधान को फोन करके मिलने बुलाया। वह प्रधान को अपने बाड़े स्थित कमरे में ले गई। इस दौरान ग्रामीणों व परिजन ने उन्हें साथ में देख लिया और उन्हें सुबह 11 बजे कमरे में बंद कर दिया। शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंट्रोल रूम फोन किया तो सदर थाना पुलिस शाम 7 बजे सनोद पहुंची जहां दोनों को बंधक बना कर रखा था।

पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार

पुलिस जब पहुंची तब तक लगभग 200 की तादाद में ग्रामीण वहां जमा थे। पुलिस जब युवक-युवती को कमरे से मुक्त करा कर ले कर आ रही थी तो गुस्साए ग्रामीणों ने युवक मारपीट कर दी तथा पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया।

दोनों लगभग डेढ़ साल से एक-दूसरे के संपर्क में

युवती ने पुलिस को बताया कि बंधक बनाए रखने के दौरान ग्रामीण बाहर से उन्हें जान से मारने निर्वस्त्र करके बाजार में बांधने की धमकी दे रहे थे। युवक की शादी हो चुकी है और वह दो बच्चों का पिता है। दोनों लगभग डेढ़ साल से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। युवती युवक की आपसी रिश्तेदारी भी है। युवती की शादी बचपन में ही उसके माता-पिता ने ग्राम तिहारी में कर दी थी। युवक-युवती की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान के 14 जिलों के लिए चेतावनी जारी, तेज बारिश के साथ आ सकता है अंधड़


डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाईयो की मौत, परिवार की महिलाऐं कपड़े धोने पहुंची तो मचा कोहराम

फिल्मी स्टाइल में दौड़े तस्कर, पुलिस ने चोर-चोर का शोर मचाकर दबोचा