
भीलवाड़ा.
जिला पुलिस ने बच्चियों की खरीद-फरोख्त कर उनको देह व्यापार ( prostitution in Rajasthan) में धकेलने के मामले में रविवार को भी छानबीन जारी रखी। जयपुर से आए अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन की अगुवाई में अधिकारियों ने पंडेर थाने को जांच का केन्द्र रखा।
करीब डेढ़ सौ लोगों से पूछताछ की गई ( prostitution racket )
एसपी ने बताया कि पंडेर क्षेत्र की कॉलोनी, मांडलगढ़ में हुरड़ा बाइपास, गंगापुर के साथ बारां जिले के छबड़ा में जरामपेशा वर्ग के ठिकानों पर दबिश देकर करीब डेढ़ सौ लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान महिलाओं, युवतियों व अन्य किशोरियों से भी पूछताछ की गई। छानबीन के दौरान चार किशोरियां मिली जिनके परिजनों के बारे में पुलिस ( bhilwara police ) को पता नहीं लगा। इनमें दो नाबालिग हैं। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
चार युवतियों को सखी सेंटर भेजा
शाहपुरा एएसपी ने चारों को बाल कल्याण समिति के सक्ष पेश कर सखी सेंटर भिजवाया। इनके परिजनों के बारे में पता किया जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Published on:
5 Aug 2019, 1:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.