30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल दहला देने वाला मामला: गर्भवती महिला दो मासूम बच्चों के साथ कुण्ड में कूदी, सभी की मौत

गर्भवती विवाहिता ( Married woman suicide ) विमला (27) ने दो बच्चों पुत्र रामू (07) व पुत्री लिछमा (01) सहित घर में बने कुण्ड में कूदकर जान दे दी। इसमें तीनों की मौत ( suicide with children ) हो गई है। पुलिस ( churu police ) के अनुसार विमला की सास भंवरी और उसकी ननद चंदा खेत पर गए हुए थे। ससुर सुरजाराम अस्पताल था। पीछे से विमला अपने दोनों बच्चों को लेकर कुण्ड में कूद गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 5 Aug 2019, 1:55 AM IST

अर्धनग्न अवस्था

अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला महिला का शव, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, फैली सनसनी

चूरू.

सुजानगढ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पति से तंग आकर एक सम्राट होटल के सामने की बस्ती निवासी गर्भवती विवाहिता ( married woman suicide ) विमला (27) ने दो बच्चों पुत्र रामू (07) व पुत्री लिछमा (01) सहित घर में बने कुण्ड में कूदकर जान दे दी। इसमें तीनों की मौत ( suicide with children ) हो गई है।

पुलिस ( churu police ) के अनुसार विमला की सास भंवरी और उसकी ननद चंदा खेत पर गए हुए थे। ससुर सुरजाराम अस्पताल था। पीछे से विमला अपने दोनों बच्चों को लेकर कुण्ड में कूद गई। घटना के समय मृतका का पति गुलाब मजदूरी करने गया हुआ था। सास के खेत से आने पर शाम छह बजे इस घटना का पता चला।

सुसाइड नोट में लिखा शराबी पति मारपीट करता है

मृतका विमला के शव की मोर्चरी में जांच की तो उसके पास से सुसाइड नोट ( suicide note ) मिला है। विमला ने मरने से पहले सुसाइड नोट को प्लास्टिक की थैली में डालकर उस पर पिन लगा दी थी। उसमें लिखा था कि उसका पति गुलाब शराबी है और वह मारपीट करता था। इससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है। बच्चों सहित कुण्ड में कूदी मां के पेट में भी बच्चा ( pregnant woman ) पल रहा था। इस बात की पुष्टी चिकित्सकों ने की है।

( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

प्रेम-प्रसंग का संदेह: शादीशुदा युवक-युवती को 8 घंटे तक कमरे में बनाए रखा बंधक

दोस्तों के साथ शोरुम में आए युवक की कनपटी पर गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस


राजस्थान के 14 जिलों के लिए चेतावनी जारी, तेज बारिश के साथ आ सकता है अंधड़