बीकानेर

बीकानेर: धधक उठी बीकाजी नमकीन फैक्ट्री, भीषण आग को काबू करने की मशक्कत जारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Jul 09, 2018
bikaner fire

बीकानेर।

बीकानेर स्थित बीकाजी भुजिया फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिस फैक्ट्री में आग लगी वो करणी इंडस्ट्री क्षेत्र में स्थित है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को काबू में करने की मशक्कत में जुट गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन आग लगने से फैक्ट्री में रखे लाखों रूपए के सामग्री और मशीनों के पूरी तरह से खाख होने का अनुमान जताया जा रहा है। गौरतलब है कि बीकाजी की बीकानेरी नमकीन दुनिया भर में प्रसिद्द है।

Updated on:
09 Jul 2018 02:25 pm
Published on:
09 Jul 2018 01:32 pm