14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवारियों से भरी बस से डंपर की ज़बरदस्त भिड़ंत, बस के उड़े परखच्चे, सात की मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
ajmer accident

अजमेर/जयपुर।

अजमेर के मांगलियावास में तबीजी पुलिया के पास बस और डम्पर की ज़ोरदार भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में बच्चे भी बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची।

घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। बाकी के घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में मरने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घायलों से भी पूछताछ जारी है। प्रारम्भिक सूचना के अनुसार डंपर गलत दिशा से आ गया था, जिस वजह से ये हादसा हुआ।

हादसा स्थल पर मची चीख-पुकार
सवारियों से भरी बस की डम्पर से हुई ज़ोरदार भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। भीषण हादसे के बाद हड़कंप की स्थिति बनी रही। जानकारी मिली बस पाली से जयपुर की ओर निकली थी। जब बस ब्यावर से आगे निकली तभी अचानक ये हादसा होगा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे हुए लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।


... इधर, खड्डे में बस उतरने से 50 यात्री घायल
सिरोही जिले के उथमण गावं के पास रविवार तडके एक निजी बस के खडडे में उतरने के कारण 50 से अघिक लोग घायल हो गए। बस में सवार सभी यात्री जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भाग लेकर सिरोही लौट रहे थे। हादसे में घायल हुये सभी लोगों को सिरोही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उप्हें उदयपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार घायलों में अधिकांश यात्रियों के फ्रैक्चर होने की जानकारी है तथा कुछ यात्री प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए है। थानाधिकारी अयूब खां ने बताया कि प्रघानमंत्राी नरेन्द्र मोदी की सभा में भाग लेकर लौट रही बस रविवार तडके तीन बजे उथमण टोंक नाके के आगे एक होटल के समीप बने खडडे में फंस गई।

हादसे के समय बस में सवार अधिकांश लोग गहरी नीेंद में थे। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर सिरोही के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड कर फरार हो गया। बताया जाता है कि चालक को नींद का झोंका आने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।