जयपुर
प्रधानमंत्री की मुस्तैद सुरक्षा के बाद भी शराब पीकर वाहन चलाने वाले पुलिस की पकड़ से बच ही गए। राजधानी जयपुर में बीती रात ऐसा हादसा हुआ, यदि थोड़ी सी भी अनहोनी हो जाती तो आसपास का इलाका तबाह हो जाता। दरअसल एक कार हाइवे पर इतनी तेज स्पीड से लहराते हुए पलटी खाई जैसे कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो और कार को हवा में कलाबाजी का शूट हो रहा हो।