14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जनसंवाद में भाषण का शौक पूरा करेंगें PM मोदी, खर्च हो जाएंगें 50 करोड़’: तिवाड़ी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

3 min read
Google source verification
modi visit jaipur

जयपुर।

पीएम नरेंद्र मोदी के जयपुर में जनसंवाद कार्यक्रम से ठीक पहले भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने बड़ा खुलासा किया है। तिवाड़ी ने सात जुलाई हो रहे प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम की तुलना बिहार के चारा घोटाला से की है। उन्होंने इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री यात्रा घोटाला करार दिया है। उन्होंने कार्यक्रम के बहिष्कार का आह्वान करते हुए कहा कि इसे सरकार खजाने की लूट का अनैतिक प्रयास बताया।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भूमि पूजन भाजपा कार्यकर्ता करते हैं, कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के झंडे और खर्च सरकारी खजाने से हो रहा है ऐसे में यह सरकारी कार्यक्रम कैसे हो गया। पहली बार प्रधानमंत्री अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए एवं भाषण के शौक को पूरा करने लिए लगभग 50 करोड़ से अधिक का खर्चा कर रहे हैं।

तिवाड़ी ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी दोनों मिलकर इस्टर्न कैनाल के नाम पर राजस्थान के लोगों को झांसा दे रहे हैं। गड़करी ने मुख्यमंत्री से कहा बताते कि इस प्रोजक्ट को मंत्री मंडल में लेकर जाएंगे। तिवाड़ी ने कहा कि कब तो इस प्रोजेक्ट को मंत्री मंडल में रखा जाएगा, कब उसे मंत्री मंडल में पास किया जाएगा और कब उस पर कार्य प्रारंभ होगा। इस बीच विधानसभा और लोकसभा के चुनाव भी प्रारंभ हो जाएंगे।

'सरकारी पैसे के दुरूपयोग का सबसे बडा उदाहरण': गहलोत
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने जयपुर में पीएम मोदी की सभा में लाभार्थियों के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकारी पैसे के दुरूपयोग का इससे बडा कोई उदाहरण नहीं हो सकता।



गहलोत ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि राजस्थान सरकार यूं तो पहले भी अपने कार्यकाल की वर्षगांठ मनाने के लिए सरकारी खर्च पर बड़ी सभाएं कर चुकी है। मगर इस बार तो सारी सीमाएं लांघी जा रही हैं। केन्द्र और राज्य सरकार ने ऐसा क्या कर दिया जो लाभार्थियों को बुलाने के नाम पर सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। आम जनता तो वादों के मुताबिक अच्छे दिनों को तरस रही है। गरीब किसान व मजदूर से लेकर हर वर्ग आज परेशान है और इन दोनों सरकारों को चुनाव में सबक सिखाने को बेताब हैं। सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरूपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला कलक्टरों को भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। आज भारी बहुमत के बावजूद अंहकार में डूबी भाजपा सरकार ने अब तक आमजन की सुध नहीं ली और अब चुनाव सिर पर हैं, तो चुनाव जीतने के लिए सरकारी धन खर्च कर प्रधानमंत्री को बुलाया जा रहा है। प्रदेश के लोग इस सरकार की हकीकत को समझ कर इनकी बिदाई का मन बना चुके हैं। अब चाहे जितनी सभाएं कर लें, किसी को भी बुला लें, लेकिन प्रदेशवासियों का मन बदलने वाला नहीं।


पायलट भी बोले- 'लुटा रहे सरकारी धन'
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री की सभा पर सरकारी धन लुटा रही है। सरकारी मशीनरी सभा की तैयारी में जुटी है, राज्य में कामकाज ठप हो गया है।

पायलट ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, लाभार्थियों को लाने के लिए 5 हजार से ज्यादा सरकारी-निजी बसों का उपयोग कर करोड़ों रुपए व्यय किए जाएंगे। इन्हें बैग-पोशाक देने और रहने-खाने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। यह संवाद कार्यक्रम कर सरकार जनता को याचक के रूप में दिखा रही है।

... इधर प्रधानमंत्री की सभा में जुटा अमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात जुलाई को प्रस्तावित सभा को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। महिला बाल विकास, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित 12 सरकारी योजनाओं के लाभान्वित लोगों को ले जाने के लिए ग्रामपंचायत वार सूची तैयार की गई है। लाभार्थियों को सभा में ले जाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों से एक बस की व्यवस्था की गई है। कोई भी काले वस्त्र, काला रूमाल, कपड़ा लेकर सभा में नहीं जाए इसके लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदारी दी है।