
bjp congress
जयपुर।
राजधानी में चल रही मोदी सभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस इन दिनों तमतमाई हुई है। कांग्रेस की तरफ से मोदी के दौरे को लेकर बयान बाजियां भी तेज हो रही है। हाल ही में पूर्व सीएम गहलोत के बयान के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी बीजेपी पर निशाना साधा।
कांग्रेस की ओर से गुरुवार को जारी बयान में पायलट ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री की सभा में सरकारी धन लुटा रही है। राज्य में कामकाज ठप हो गया है, पूरी सरकारी मशीनरी सिर्फ सभा की तैयारी में जुटी है।
प्रदेश के विभिन्न स्थानों से सभा में योजनाओं के लाभार्थियों को लाने के लिए पांच हजार से ज्यादा सरकारी व प्राइवेट बसों का उपयोग किया जाएगा, इस पर करोड़ों रुपए व्यय होंगे। इन्हें बैग देने, पोशाक और रहने-खाने सहित अन्य पर जनता की गाड़ी कमाई का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है।
भाजपा सरकार को अब यह भी मालूम हो गया है कि जनता का विश्वास उनसे उठ गया है। इसीलिए काला कपड़ा जो विरोध का प्रतीक होता है उसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर सरकार जनता के लाभ के लिए योजनाएं बनाती है, लेकिन किसी भी सरकार ने जनता को लाभार्थी के रूप में अपने सियासी फायदे के लिए उपयोग नहीं किया।
भाजपा लाभार्थियों के नाम पर जो संवाद कार्यक्रम कर रही है यह जनता को याचक के रूप में दिखाने जैसा है। यह जनता का अपमान भी है। प्रधानमंत्री को पहले भी प्रदेश में जिन कार्यक्रमों में लाया गया, उन कार्यक्रमों को बनाने व जनता को समर्पित करने में भाजपा सरकार का कोई योगदान नहीं था और अब भी प्रधानमंत्री को जिस संवाद कार्यक्रम के नाम पर लाया जा रहा है वह जबरन जनता पर थोपा जा रहा है। भाजपा सरकार प्रदेश में अपना जनाधार खो चुकी है। अब कितने भी प्रयास किसी भी स्वरूप में कर लें, भाजपा की विदाई प्रदेश से निश्चित है।
Updated on:
06 Jul 2018 01:22 am
Published on:
06 Jul 2018 01:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
