5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी की जयपुर यात्रा से पहले CM राजे ने अचानक यहां पहुंच दिए बड़े निर्देश, BJP के दिग्गज मंत्री भी रहे साथ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jul 06, 2018

जयपुर ।

राजधानी जयपुर में 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां चरम सीमा पर हैं। पीएम के जयपुर दौरे की तैयारियों को लेकर जयपुर में अफसर से लेकर मंत्री तक अलर्ट है। इस बात का अंदाजा इसी से हो जाता है कि बुधवार को अरुण चतुर्वेदी ने तैयारियों को जायजा लिया था। इसी के साथ गुरूवार को खुद सीएम वसुंधरा राजे ने संपूर्ण तैयारियों को जायजा लिया।

आपको बता दें कि जयपुर में सात जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री जन संवाद कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए वसुंधरा सरकार तथा भाजपा पुरजोर तैयारियों में जुटी है। गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आकस्मिक निरीक्षण किया और मौके पर तैयारियों की स्थिति देखी।

ये दिग्गज मंत्री भी रहे CM के साथ

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, मुख्य शासन सचिव डीबी गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी थे। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी पूरी जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए निष्ठाभाव से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने तैयारियों को देखकर संतोष व्यक्त किया। व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का उन्होंने उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह सभी लगे रहे तो यह कार्यक्रम भी एक नए कीर्तिमान के रूप में दर्ज होगा।

खाद्य मंत्री ने दिए निर्देश

जन संवाद कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों की गुरुवार को यहां सर्किट हाऊस में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने समीक्षा की। खाद्य मंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियों के लिए लगाए गए प्रभारी अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जयपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सुनिश्चित की जाए।


सफाई की पुख्ता व्यवस्था

नगर निगम के आयुक्त रवि जैन ने बताया कि सभा में आने वाले लाभार्थियों के लिए बनाये गये 33 पार्किंग स्थल पर 6 व 7 जुलाई को 15-15 सफाई कर्मी एवं एक सफाई निरीक्षक तथा एक एक प्रभारी अधिकारी लगाए गए है। कचरे के लिए 4-4 कचरा पात्र के रूप में ड्रम रखे जायेगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पाबंद किया गया है कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताई नहीं होगी।


रोशन होगा गुलाबीनगर

नगर निगम जयपुर के महापौर अशोक लाहोटी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 जुलाई को जयपुर आगमन पर शहर के मुख्य चौराहे व दरवाजों को रोशनी से सजाया जाएगा। लाहोटी ने बताया कि शहर में न्यू गेट को रोशनी से सजाया गया है।