बीकानेर

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने छोड़ी सरकारी गाड़ियां, बीकानेर में ई-रिक्शा से सफर कर पहुंचे अपने घर

Law Minister Arjun Ram Meghwal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन खपत कम करने की अपील का असर दिखाई दे रहा है। अब केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपना काफिला घटा लिया है। केंद्रीय कानून मंत्री ई-रिक्शा में सफर कर रहे है।
2 min read
May 14, 2026
Law Minister Arjun Ram Meghwal
बीकानेर में ई-रिक्शा में सफर करते कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। फोटो: सोशल

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन खपत कम करने की अपील का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है। अब केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपना काफिला घटा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ आह्वान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय कानून मंत्री ई-रिक्शा में सफर कर जनता को बड़ा संदेश दे रहे है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बुधवार को 75 प्रतिशत कटौती के बाद काफिले में सिर्फ 5 वाहन ही शामिल करने का फैसला लिया था।

कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल गुरुवार सुबह ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से ​बीकानेर पहुंचे। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वे लग्जरी गाड़ियों के काफिले को छोड़कर सीधे ई-रिक्शा में सवार हो गए। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ई-रिक्शा में सवार होकर ही अपने घर तक पहुंचे।

भाजपा नेता दीपक पारीक ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के काफिले में एस्कॉर्ट, CPT के वाहन नहीं होंगे। साथ ही ​काफिले में कारें भी नहीं दौड़ेंगी। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपनी सादगी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पीएम मोदी भी अर्जुन मेघवाल के एनवायरनमेंट फ्रेंडली नवाचारों की तारीफ कर चुके है।

मंत्री ने शेयर की तस्वीर

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बचत देश की, सुरक्षा पर्यावरण की! आज बीकानेर आगमन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के आह्वान के परिप्रेक्ष्य में ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण करने एवं सार्वजनिक परिवहन माध्यम अपनाने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ई-रिक्शा से यात्रा की। वर्तमान समय में स्वच्छ ऊर्जा अपनाना और ईंधन बचाना केवल विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाए।

डिजिटल कक्षाओं और राउमावि भवन का लोकार्पण

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार सुबह 7.20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। इसके बाद वे ई-रिक्शा से अपने घर गए और फिर सुबह 10 बजे सुजानदेसर में सीएसआर फंड से निर्मित डिजिटल कक्षाओं और राउमावि भवन का लोकार्पण किया। केंद्रीय कानून मंत्री दोपहर 1 बजे पीबीएम अस्पताल में ब्रेकीथेरेपी यूनिट का उद्घाटन करने के बाद शाम 5 बजे देशनोक में सांसद निधि से निर्मित कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

Updated on:
14 May 2026 12:33 pm
Published on:
14 May 2026 12:33 pm