बीकानेर

राजस्थान में ड्रोन तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; सहयोगियों की जमीन होगी जब्त

Rajasthan Drone Smuggling: ड्रोन से बॉर्डर पर हथियार, मादक पदार्थ और विस्फोटक की खेप भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैडलर को पुलिस ने विभिन्न मामलों में नामजद कर लिया है। इनका रिकॉर्ड जुटाने के साथ अब इनका डेटा केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों से साझा किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 7:26 AM IST
Pakistan Drone Smuggling
पाक तस्करों के ड्रोन की ऊंची उड़ान। पत्रिका फाइल फोटो

देवेंद्र शास्त्री

बीकानेर। ड्रोन से बॉर्डर पर हथियार, मादक पदार्थ और विस्फोटक की खेप भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैडलर को पुलिस ने विभिन्न मामलों में नामजद कर लिया है। इनका रिकॉर्ड जुटाने के साथ अब इनका डेटा केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों से साझा किया जाएगा। साथ ही देश की सुरक्षा में सेंध के इस मामले में सहयोग करने वालों की जमीनों का भी चिह्नीकरण का काम शुरू किया गया है। तस्करी के ड्रोन उतारने में इस्तेमाल की जाने वाली जमीनों को जल्द ही 'रकबाराज' यानी सरकारी घोषित करने की तैयारी कर ली गई है। पाक हैंडलर्स ने बॉर्डर के आसपास अपना नेटवर्क बना लिया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से तस्कर खेतों में ड्रोन की डोपिंग करवाते हैं।

सूचना मिलती है तो भी खेत या जमीन के मालिक पर पुलिस की नजर नहीं होती, लेकिन 12 अक्टूबर की रात हुई तीन ड्रोपिंग के बाद पुलिस सभी मामलों में यह पता कर रही है कि जमीन मालिक की ओर से पुलिस को ड्रोपिंग की सूचना दी गई थी या नहीं। तस्करों को सहयोग करने के मामलों में जमीन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह है भारतीय सीमा में ड्रोन ड्रॉपिंग वाले वाले पाकिस्तानी हँडलर्स

बीकानेर के खाजूवाला में नामजद, चिता-मुख्य सप्लायर, बिल्ला जट्टा-ड्रोन पायलेट, अली-ड्रोन पायलेट।
श्रीगंगानगर के थाना रावला : शाह चाचा लाहौर, उमर चाचा, गंजा, अहमदीन चाया, अली मरूफ उर्फ डोगर उर्फ लंबरदार, बक्सी पाकिस्तान।
समेजा कोठी थाने में पाकिस्तानी तस्कर खानजी, वीरजी, हसन, अली, अहमद उर्फ चाचा।
श्रीकरणपुर थाने में पाक तस्कर वीरजी।
जैतसर थाने में याकूब, चाचा, वीरू, शिंदा।
रामसिंहपुर थाने में अली, जग्गा, शाहजी, हार्टबेल, चीस यूकेस, जसकरन वाहला, पवन भाही।
हनुमानगढ़ जक्शन थाने में अलीजट व गोलूवाला थाने में याकूब।

पुलिस के निशाने पर तस्करों के मददगार

ड्रोन से तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की जांच अब तक तस्करी में लिप्त अपराधियों तक ही रहती थी। सीमा पार से मौत का सामान भेजने वालों का कोई पता नहीं चल पाता था। ऐसे में सीमा पार दहशतगर्दों की संख्या लगातार बढ़ती गई। पुलिस ने अब पुरानी फाइलें भी खंगाल ली है। उनमें पता किया जा रहा है कि गिरफ्तार तस्करों का मददगार कौन रहा। यहां तक उनके रुकने के ठिकानों के साथ उनकी किसी भी तरह की मदद करने वालों को मामलों में नामजद किया जा रहा है।

…तो जमीन 'रकबाराज'

पुलिस पुलिस ने पाक हैंडलर्स को नामजद किया ने ड्रोन ड्रॉपिंग में 28 है। यह पता करवाया जा रहा है कि जमीन मालिक की तो इसमें मिलीभगत नहीं है। अगर ऐसा पाया जाएगा तो उसकी जमीन को 'रकबाराज' घोषित करवाया जाएगा। ओमप्रकाश, आइजी, बीकानेर रेंज

Updated on:
18 Nov 2026, 7:26 AM IST
Published on: