बीकानेर

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2022, 1:45 PM IST
bikaner_accident_today.jpg

Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा 264 आरडी के पास हुआ, जहां ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर लूणकरनसर पुलिस व टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ व राकेश मूंड मौके पर पहुंचे। मृतकों में दो पीलीबंगा के और एक लूणकरणसर कस्बे के गांव का है।

तीनों मृतक यहां ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मजदूर
फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक यहां ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मजदूर हैं। तीनों बुधवार को अमावस्या की छुट्टी होने के कारण खरीददारी करने बाजार आ रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Published on: