29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, मचा कोहराम

Rajasthan Road Accident: दौसा मनोहरपुर हाईवे पर बांकी माता कट के समीप रविवार को दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में एक कार में सवार पिता-पुत्र सहित चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 10 Oct 2022, 9:47 AM IST

rajasthan_road_accident.jpg

रायसर क्षेत्र से गुजर रहे दौसा मनोहरपुर हाईवे पर बांकी माता कट के समीप रविवार को दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में एक कार में सवार पिता-पुत्र सहित चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। रायसर थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल पहुंचाया।

एएसआई कबूल सिंह ने बताया कि हरचंदपुरा चंदवाजी निवासी सुरेश चंद (65) पुत्र देवीसहाय शर्मा व उसका पुत्र सतीश कुमार शर्मा सहित अल्लादीन (23) पुत्र हनीफ, सहीद और रईस निवासी मनोहरपुर कार से दौसा की तरफ से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें : त्योहारी सीजन के बीच रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका

वहीं दूसरी कार मनोहरपुर की तरफ से दौसा की ओर जा रही थी। अचानक हाईवे पर बांकी माता कट के पास चालकों का संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में सवार अल्लादीन निवासी मनोहरपुर की मौत हो गई।

वहीं सुरेश चंद उसका पुत्र सतीश कुमार शर्मा, सहीद और रईस गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में सवार चालक सहित दो महिलाएं एयरबैग खुलने से बच गए।

यह भी पढ़ें : Good News, जयपुर से दिल्ली पहुंचने में लगेंगे केवल ढाई घंटे

क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना परिसर लाकर खड़ा कर दिया। इधर, सूचना के बाद रायसर थाना प्रभारी रामधन सांडीवाल ने भी निम्स अस्पताल पहुंच कर घायलों से घटना की जानकारी ली।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग